एजेन्सी । शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने कहा कि उसके ऐप के डेटा का उल्लंघन नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले, “अगेंस्ट द वेस्ट” नामक एक हैकर समूह ने हैकिंग फोरम पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें दावा किया गया था कि उसने टिकटॉक और वीचैट में सुरक्षा उल्लंघनों का पता लगाया है।
लेकिन टिकटॉक ने आधिकारिक तौर पर हैकर्स द्वारा इसके सोर्स कोड और संवेदनशील उपयोगकर्ता डेटा को लीक करने की सभी रिपोर्टों का खंडन किया है।
हाल ही में हैकर्स ने टिकटॉक के एक अरब से ज्यादा यूजर्स की जानकारी लीक करने का दावा किया था। हैकर ने दावा किया कि उसके पास टिकटॉक के सोर्स कोड तक पहुंच है।
अगेंस्ट द वेस्ट की मूल पोस्ट में कथित तौर पर टिकटॉक और वीचैट से संबंधित डेटाबेस के स्क्रीनशॉट थे। हैकर्स का दावा है कि 790 जीबी डेटाबेस में 2 बिलियन से अधिक रिकॉर्ड हैं जिनमें उपयोगकर्ता डेटा, प्लेटफ़ॉर्म आँकड़े, सॉफ़्टवेयर कोड, टोकन और बहुत कुछ शामिल हैं।
लेकिन टिकटॉक के मुताबिक, हैकर द्वारा पोस्ट किया गया सोर्स कोड टिकटॉक के प्लेटफॉर्म से संबंधित नहीं है। वहीं कंपनी ने कहा कि यह एक भ्रामक दावा है।






















